जयपुर के 35 से अधिक इलाकों में मंगलवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के पंजाबी कॉलोनी, राजा पार्क क्षेत्र, रिजर्व पुलिस लाइन समेत अन्य इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अलग अलग शिफ्ट में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 30 से अधिक कॉलोनियों में चार घंटे की बिजली कटौती होगी। इनमें पंजाबी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, जलमहल हॉस्पिटल, कर्बला, बेनीवाल कांटा, गुरुद्वारा, लक्ष्मण डूंगरी, जयपुर दरबार दिल्ली रोड, पत्रिका गणेश मंदिर, बीकानेर केबिल, रिजर्व पुलिस लाइन, न्यू इंद्रा कॉलोनी, पर्वतपुरी, लाल मस्जिद, ईदगाह पांचनीम, ईदगाह कच्ची बस्ती, पाडा मंडी, करीम कॉलोनी, वन विहार कॉलोनी, मंगलम विधापीठ, जैन नसिया नंद वाटिका, मीणा कॉलोनी, गंगापोल, बास बदनपुरा, कुल्लन शाह कॉलोनी, जयंती कॉलोनी और अन्य इलाके शामिल हैं। सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक राजा पार्क क्षेत्र, गुरु गोविंद सिंह पार्क, गुरुनानक पूरा और आसपास की 5 से अधिक कॉलोनियों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कुल मिलाकर, जयपुर के 35 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती होगी। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी गई है।


