अनियंत्रित ट्रक एक घर में घुसा, घर क्षतिग्रस्त

सिमडेगा| सेंट जेवियर्स कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज के सेमिनार हॉल में बीए, बीकॉम, एमए एवं एमकॉम के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपलब्धता एवं लाभों पर जागरूकता विषय पर एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल शिक्षा की महत्ता, स्वरूप एवं करियर में इसके लाभों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में स्वयं, स्वयं प्लस जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई, इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-कल्याण अधिकारी अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। कुरडेग| थाना क्षेत्र के कुटमाकच्छार महुआडीह छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास अनियंत्रित टाटा ट्रक की चेसिस दिलीप बड़ाईक नामक ग्रामीण के घर में घुस गया, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। जमशेदपुर से मुम्बई जाते क्रम में टाटा ट्रक चेसिस तेज गति में जाने के क्रम अनियंत्रित होकर महुआडीह के पास सड़क किनारे दिलीप बड़ाईक के घर को सीधे टक्कर मारते घर में घुसा।दिलीप बड़ाईक का परिवार उस समय कहीं निकले हुए थे, बड़ी दुर्घटना हो जाती। घटना की जानकारी थाना प्रभारी संजीत कुमार को मिलते ही तत्काल एसआई सुधीर कुमार घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटे। सिमडेगा| शहर के श्यामपथ निवासी आशा अग्रवाल के हत्यारों का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। डॉग स्क्वायड की मदद से भी कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस छानबीन में लगी है। पोस्टमार्टम के बाद आशा का पार्थिव शरीर उनके चचेरे भाइयों को सौंप दिया गया। आशा अग्रवाल का अंतिम संस्कार बनारस में होगा। परिजन पार्थिव शरीर को लेकर बनारस रवाना हो गए हैं। इधर, आशा अग्रवाल की नृशंस हत्या की गुरुवार को भी कई लोगों ने घोर निंदा की ओर दुख व्यक्त किया। करीब एक साल के भीतर इस परिवार में एक के बाद एक 4 मौतों के साथ परिवार लगभग खत्म हो गया है। सिमडेगा | सिमडेगा में सीएसडी कैंटीन आने वाली है। यह कैंटीन 17 मई शनिवार सुबह 8 बजे से चालू हो जाएगी। सामान लेने वाले रजिस्ट्रेशन स्लिप, डिस्चार्ज बुक, पीपीओ की कॉपी साथ में लाएं जिससे पहचान करके बिल के द्वारा सामान वितरित किया जा सके। स्थान कचहरी मैदान के स्टेज में सीएसडी लगेगी। 2 बजे तक समय रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *