पेंशनर समाज की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

सिमडेगा| झारखंड राज्य पेंशनर समाज की बैठक गुरुवार को समाज कार्यालय में हुई। अध्यक्ष इग्नेश तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि आठवें वेतन आयोग लागू होने से पेंशनर्स इसलिए खुश थे कि पूर्व के तरह पेंशनधारियों को इसका लाभ मिलेगा, लेकिन इस बार भारत सरकार की मंशा पेंशनर्स के हित में नहीं लग रही है। इसका विरोध पूरे भारत में पेंशनर्स कर रहे हैं। सचिव राम कैलाश राम ने कहा कि इस बारे में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीसी को दिया गया है। पेंशनर भवन के जीर्णोद्धार के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसपर कार्रवाई करने की बात डीसी ने कही है। संगठन सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संसद से पेंशन पुनरीक्षण का अधिकार प्राप्त कर लेने से पेंशनर्स के मन में यह बात उठ रहा है कि 1980 के तरह ही सरकार विभेद करने को सोच रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में पुनः डीसी को समाज ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में राम विलास शर्मा,अगस्टस एक्का,दुबराज बड़ाइक,सुर्यनारायण प्रसाद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। संरक्षक साधु मालूआ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ। बैठक ने रोजलिया कुल्लू, कंचन रानी एक्का, संगम लकड़ा, महंत भगत, अर्जुन मिस्त्री, एतवा मांझी, नंद लाल राम, कालीचरण प्रसाद, मेरी टोपनो सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *