सरायकेला| भारत सरकार की ग्रामीण विकास विभाग की एक टीम गम्हरिया प्रखंड के बिरबांस और रपचा पंचायत का दौरा कर वहां संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इस टीम में भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव विनोद समंद एवं सीनियर स्टैटिक्स ऑफिसर नरेंद्र उपस्थित रहे। उन्होंने मनरेगा, बिरसा हरित ग्राम योजना बागवानी प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद पेंशन योजना, राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभों से भी उन्होंने मुलाकात की तथा धरातल पर और अधिक लोगों को जोड़ने के लिए पदाधिकारी को निर्देश दिया। इसके अलावा जेएसएलपीएस महिलाओं के साथ बैठक कर धरातल पर चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


