कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवक हुए घायल

भास्कर न्यूज | छतरपुर छतरपुर के गो लक्ष्मी मुहल्ला में पुराने एनएच 98 पर गुरुवार की सुबह 9:30 बजे कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार 40 वर्षीय देवनाथ यादव और 28 वर्षीय दिलीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया को बाइक सवार छतरपुर की ओर से डालटनगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर से ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही कार को देख ब्रेक मार दी। इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से धक्का मार दी और बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गया। घटना के बाद कार पर सवार सभी लोग कार छोड़ भाग गए। ट्रैक्टर चालक भी भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल जाकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *