चाईबासा| सेल फुटबॉल एकेडमी बोकारो में नए प्रशिक्षुओं को शामिल करने के लिए प्रतिभावन खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन ट्रायल गुरुवार को चाईबासा के सिंहभूम स्पोर्ट्स असोसिएशन मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 179 प्रतिभावन फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें अनीश सोरेन , संदीप मुर्मू गोड्डा जिला , राजा कुमार सोनी रांची जिला , रोहित कुमार, रघुनंदन बउरी धनबाद जिला, अनिमेष चम्पिया, सुदेश दनवार, अर्जुन गोप, अतुल पूर्ति, पश्चिम सिंहभूम जिला, गुमदी हेंब्रम, पप्पू मुर्मू, पूर्वी सिंहभूम जिला से का चयन हुआ। चयन सभी खिलाड़ी बोकारो सेल फुटबॉल एकेडमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। चयनकर्ता के रूप में सेल फुटबॉल एकेडमी के मुख्य कोच सुभाष रज्जक, सहायक कोच मदन, एवं सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कुलचंद्र कुजूर, अर्जुन बनरा, मानकी कुदादा, सुबोध खण्डईत, प्रकाश चंद्र सवैया, पुनामी बागे, सीता गोप, जीवन बारी आदि ने सहयोग किया।


