सरायकेला| पुरोहित समाज के अध्यक्ष सह माजनाघाट पंचमुखी शिव मंदिर के मुख्य पुजारी बालक दास उर्फ लक्ष्मण दास के निधन से संपूर्ण पुरोहित समाज शोकाकुल है। गुरुवार की शाम 6:00 माजनाघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की एक बैठक हुई। जिसमें उपस्थित सभी पुरोहित समाज के सदस्यों ने प्रख्यात पुरोहित स्व. बालक दास के चित्र पर पुष्प भेंट करते हुए श्रद्धांजलि दी। उपस्थित पुरोहितों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। 1970 से माजनाघाट पंचमुखी शिव मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में पूजा करते आ रहे थे। इस मौके पर नीलकंठ षाड़ंगी, घासीराम सतपति, ब्रह्मानंद महापात्र चिरंजीवी महापात्र, रंजन पति, आसीत दास, अक्षय सतपति, रंजन पति मनोज पाणिग्राही, महेश महापात्र, गणेश कवि, मकरध्वज सतपति, अशोक सतपति, अश्वनी पति एवं अन्य पुजारी उपस्थित थे।


