लुधियाना| बीवीएम स्कूल, किचलू नगर ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के उपलक्ष्य में परिवार स्वास्थ्य समस्याएं: जागरूकता, रोकथाम और प्रबंधन- विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक स्वस्थ और सशक्त समुदाय का निर्माण करना था, जिसमें परिवारों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर चर्चा की गई और एक बेहतर भविष्य के लिए मूल्यवान जानकारी प्रदान की गई। फोर्टिस अस्पताल की प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. गुरसिमरन कौर ने एक उत्कृष्ट प्रस्तुति दी, जिसमें जानकारी और आकर्षक प्रस्तुति का सुंदर मेल था। उनकी मूल्यवान जानकारी ने श्रोताओं पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। प्रिंसिपल मिसेज रंजू मंगल ने डॉ. गुरसिमरन कौर को अपनी विशेषज्ञता सांझा करने के लिए धन्यवाद दिया।


