लुधियाना| परीक्षा में फेल होने के कारण 12वीं के छात्र ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम जरनैल सिंह(17) है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के मुताबिक गांव चाहड़ का रहने वाला जरनैल सिंह, 12 वीं कक्षा का छात्र है। वीरवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आया। जरनैल सिंह , 3 पेपरों में फेल हो गया। इसके बाद वह चुपचाप कमरे में चला गया। शाम को जब परिवार वालों ने देखा तो उसने कमरे में फंदा लगाया हुआ था।


