नारंगवाल स्कूल का मामला:आरोप: टीचर ने छात्र के सिर पर डंडा मारा

नारंगवाल स्कूल में वीरवार को स्कूल टीचर द्वारा बच्चे के सिर पर डंडा मारने को लेकर मामला सामने आया है। पेरेंट्स बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि उनके बेटा 9वीं कक्षा का छात्र है। पहले भी 2-3 बार बेटे के साथ मारपीट की गई थी। बेटे ने घर पर आ कर बताया कि बैग नीचे गिरने को लेकर कंप्यूटर टीचर ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी। बलजीत कौर ने कहा कि बेटे के साथ भेदभाव वाला व्यवहार भी किया जाता है। टीचर्स द्वारा उसे क्लास से बहार निकाल दिया जाता है और बाकि बच्चों को पढ़ाया जाता है। पेरेंट्स ने कहा कि वह सुबह सरपंच के साथ स्कूल जाकर बात करेंगे। उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल रीना गर्ग ने बताया कि टीचर द्वारा उसे डंडा नहीं मारा गया है। रणवीर क्लास में शरारत कर रहा था तो उसे बिठाया गया था। अचानक सिर पर हाथ लग गया। प्रिंसिपल ने कहा कि रणवीर की सभी टीचर्स द्वारा शिकायत की जाती है कि वह सबसे मिसबिहेव करता है। सुबह वह पेरेंट्स के साथ बातचीत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *