जीवन नगर चौक के पास की वारदात:बाइक से टक्कर मार गिराया, फिर नई पल्सर लूट ले गए

लुटेरों ने वारदात का नया तरीका निकाला। स्प्लेंडर सवार दो लुटेरों ने अपने बाइक से पेशे से इंजीनियर युवक के पल्सर बाइक को टक्कर मारी और युवक को नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह उनका नया पल्सर बाइक लूट कर ले गए। थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी सेफ सिटी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। ये वारदात मुंडियां खुर्द, चंडीगढ़ रोड के रहने वाले लक्की ठाकुर से हुई। फिलहाल पुलिस को आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगा है। इंजीनियर के साथ लूट हुई पेशे से इंजीनियर लक्की ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने नया बजाज 350 पल्सर बाइक खरीदा था। उन्होंने बताया कि 12 मई को वे बाइक पर घर वापस आ रहे थे। जीवन नगर चौक से कुछ पीछे स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें अपने बाइक से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरने के बाद वे जबतक कुछ समझ पाते तब तक दोनों आरोपी उसका नया बाइक लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके बाइक का नंबर और आरसी भी नहीं आया था। उन्होंने इस संबंध में थाना फोकल पॉइंट पुलिस को सूचित कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *