पानी-सीवरेज कनेक्शन के सरपंच ने मांगे 4 लाख, काबू

भाजपा नेता गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी कैंथ से निर्माणाधीन कोठियों के पानी व सीवरेज के कनेक्शन के बदले 4 लाख रुपए मांगने वाली गांव सतजोत नगर की महिला सरपंच को विजिलेंस ब्यूरो ने काबू किया है। आरोपी सरपंच का नाम सुखविंदर कौर बावा है। विजिलेंस को दी शिकायत में गगनदीप सिंह ने कहा कि उसने 25 अगस्त 2024 में मानकवाल गेट के निकट एक हजार गज प्लॉट का ब्याना किया था। जिस पर उसने 2 कोठियों का निर्माण शुरू करवाया। उसने बताया कि पानी-सीवरेज कनेक्शन के महिला सरपंच सुखविंदर बावा के दफ्तर गया। सरपंच ने रिश्वत की डिमांड की जो उसने फोन पर रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने सीएम की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की और सारी रिकॉर्डिंग व सबूत पेश कर दिए। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने सतजोत नगर की सरपंच सुखविंदर बावा को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *