भास्कर एक्सक्लूसिव झारखंड की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। बैंकों के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में व्यापार तेजी से बढ़ा है। बैंकर्स समिति की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में झारखंड के बैंकों में लोगों के 3,70,272 करोड़ रुपए जमा है। सिर्फ एक वर्ष में जमा राशि में 29107 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। पिछले 5 साल में यहां के लोगों ने बैंकों में 1,11342 करोड़ रुपए जमा किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में बैंकों ने लोन भी खूब बांटे है। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2025 तक रांची के लोगों ने सबसे ज्यादा 48523 करोड़ रुपए का लोन लिया है। इसी दौरान बैंकों में 99321 करोड़ रुपए जमा भी किया है। रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, हजारीबाग के लोगों ने सबसे ज्यादा लोन लिया है। पूर्वी सिंहभूम के लोगों ने मार्च 2025 तक 31633 करोड़, धनबाद के लोगों ने 18280 करोड़ और हजारीबाग के लोगों ने 6927 करोड़ का लोन मार्च 2025 तक लिया है। राज्य के बैंकों से लोगों ने मार्च 2025 तक 187666 करोड़ रुपए का लोन लिया है, जो मार्च 2024 तक 164569 करोड़ था। यानी एक साल में बैंकों ने (187666-164569) 23097 करोड़ रुपए लोन बांटा। यहां की महिलाएं बिजनेस में भी नाम कमा रहीं हैं। वहीं बैंकों ने भी राज्य की महिलाओं के बीच जमकर लोन बांटा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य जिलों की तुलना में रांची की महिलाओं ने सर्वाधिक 2158 करोड़ रुपए का लोन लिया है। 5 वर्ष में बैंकों में लोगों की जमा राशि वित्त वर्ष राशि (करोड़ रुपए) 2021 258930 2022 282640 2023 307414 2024 341165 2025 370272 5 वर्ष में राज्य के लोगों ने लिया लोन वित्त वर्ष राशि (करोड़ रुपए) 2021 109872 2022 119765 2023 138546 2024 164569 2025 187666 वित्त वर्ष 2024-25 में लोन लेने में पूर्वी सिंहभूम की महिलाएं दूसरे नंबर पर रांची 2158 पूर्वी सिंहभूम 1329 धनबाद 936 बोकारो 549 हजारीबाग 460 नोट : राशि करोड़ रुपए में तेजी से विकास कर रहा झारखंड : डीजीएम डीजीएम एसएलबीसी के डीजीएम सीएच गोपाल कृष्णा ने कहा कि सभी प्रकार के लोन बैंक बांट रहे हैं। होम लोन हो या कृषि लोन का टार्गेट भी पूरा किया जा रहा है। लोन का ज्यादा बंटना यह दर्शाता है कि राज्य का विकास हो रहा है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। महिला लोन की राशि बढ़ना बताता है कि महिलाएं बिजनेस में आगे आ रही हैं।


