35 साल बाद हैबोवाल खुर्द के 121 परिवारों को मिला मालिकाना हक

लुधियाना|पंजाब सरकार ने हाउस टैक्स और प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों को बड़ी राहत देते हुए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की घोषणा की है। संजीव अरोड़ा ने बताया कि लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत, अगर 31 जुलाई 2025 तक पूरी मूल राशि एकमुश्त जमा कर दी जाती है, तो ब्याज और जुर्माने की पूरी राशि माफ कर दी जाएगी। वहीं, 31 अक्टूबर 2025 तक भुगतान करने पर ब्याज और जुर्माने की आधी राशि माफ होगी। इसके बाद, बकाया राशि पर पूरा ब्याज और जुर्माना वसूला जाएगा। सांसद अरोड़ा ने इस फैसले के लिए `आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान और मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का आभार जताया। लुधियाना| सांसद संजीव अरोड़ा ने 35 साल से अधिक समय के बाद हैबोवाल खुर्द के 121 लाभार्थियों को मालिकाना हक प्रदान किया। वीरवार को हैबोवाल खुर्द स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संजीव अरोड़ा ने कहा कि लाल लकीर के भीतर रहने वाले निवासियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने “मेरा घर मेरे नाम” योजना के तहत यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अरोड़ा ने बताया कि हैबोवाल खुर्द (वार्ड नंबर 63) के निवासी पिछले 35 सालों से अपने घरों के कानूनी स्वामित्व की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन का परिवार भी लाभार्थियों में शामिल था। कहा कि 6 मई को गुरु नानक देव भवन में सुनेत और बाड़ेवाल के 990 लाभार्थियों को इसी योजना के तहत मालिकाना हक दिया था। 13 मई को गुरुद्वारा साध संगत साहिब, हैबोवाल कलां में आयोजित कार्यक्रम में 158 परिवारों को संपत्ति का कानूनी हक सौंपा गया। कार्यक्रम में मेयर इंद्रजीत कौर, राकेश पाराशर, प्रिंस जौहर और दविंदर सिंह घुम्मन आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *