बिजली गिरने से तीन लोगों को मामूली चोट

अमलीपदर | अमलीपदर क्षेत्र में बीती दोपहर एक अप्रत्याशित घटना घटी जब बिजली गिरने से एक मकान को गंभीर नुकसान पहुंचा। घटना में घर के ऊपरी मंजिल की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घर में सो रहे तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग घबराकर उठ गए। घटना से घर के आंगन में बना सीढ़ी लगा हुआ दीवार आर-पार टूट गया। क्षेत्र में बिजली गिरने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। यह पहली बार है जब किसी के मकान के ऊपर बिजली गिरने की घटना घटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *