बालोद| गुरुवार को सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक जिले के तीन केंद्रों में पीएटी, पीवीपीटी हुआ। जिसमें कुल 934 में से 628 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 306 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीजी कॉलेज में कुल 480 में से 288 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 192 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय आईटीआई में कुल 164 में से 107 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कुल 290 में से 233 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।


