खड़े ट्रक से टकराई बाइक दो युवक घायल हुए, रेफर

बालोद| एनएच 30 पर जगतरा टोल प्‍लाजा के आगे होटल के पास ट्रक से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लालबगीचा धमतरी निवासी मनोज ग्वाल ने बताया कि मंगलवार को बड़े पिता का बेटा राममुर्ती ग्वाल व उसके दोस्त देवानंद साहू निवासी श्यामतराई बाइक से लखनपुरी चारामा गए थे। वहां से धमतरी आ रहे थे। इस दौरान जगतरा टोल प्लाजा के आगे होटल के पास खड़े ट्रक से टकरा गए। चालक ने ट्रक को बिना संकेत के मार्ग के बीच खड़ा किया था। दोनों को गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराए। पुरूर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *