करहीभदर कन्नेवाड़ा में शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

भास्कर न्यूज | बालोद जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम करहीभदर कन्नेवाड़ा में ग्रीष्मकालीन खेल शिविर की शुरुआत हुई। जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और मेहनत से ही सफलता मिलती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर खेलकर क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्रशिक्षक कोच तोरण सिन्हा ने बताया कि अब तक सैकड़ों छात्र-छात्राएं इस शिविर से प्रशिक्षण लेकर शासकीय विभागों और प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि यह शिविर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इससे वे खेलों में निपुण बन सकते हैं और अपने करियर को मजबूत कर सकते हैं। शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला हॉकी संघ अध्यक्ष तोमन साहू, शबरी स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष मिथलेश तारम, प्रशिक्षक कोच तोरण सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत सिन्हा, जनपद सदस्य प्यारी राणा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *