बालोद| प्रेरणा साहित्य समिति बालोद के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह व कॅरियर गाइडेंस का आयोजन 18 मई को धोबी समाज भवन सिवनी में रखा गया है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार व लोक गायक सीताराम साहू होंगे। अध्यक्षता तुलसी मानस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जगदीश देशमुख करेंगे। विशेष अतिथि प्राचार्य आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुंदा की प्राचार्य नीलम कौर, संस्कृत आचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार गोरेलाल शर्मा, भीमसेन निर्मलकर होंगे।


