लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित किया

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला जनपद पंचायत डौडीलोहारा की ग्राम पंचायत खेरथा बाजार में समाधान शिविर लगाया। 23 विभागों को कुल 3338 आवेदन मिले। इनमें 3266 मांग और 72 शिकायत से जुड़े थे। सभी का निराकरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सबसे ज्यादा 1402 आवेदन मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना के 410, समाज कल्याण विभाग को 260, राजस्व विभाग को 217, मनरेगा को 40, बिजली कंपनी को 140 और खाद्य विभाग को 330 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर ने जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर लोगों को जागरूक किया। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने पौधारोपण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जल बचाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पूर्णता प्रमाण पत्र दिए गए। खेरथा बाजार क्लस्टर की 20 पंचायतों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें आसरा, संजारी, राघोनवागांव, खेरथा बाजार, गहिरानवागांव, भरनाभाट, रानाखुजी, आतरगांव, अछोली, गारका, मनकी (सा), आलीखुंटा, परसाडीह (ज), कापसी, सोरली, गंजईडीह, कोटेरा, अंडी, पसौद और परसुली शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीपी और शुगर की जांच की। शिविर में जिला पंचायत सदस्य चुन्नी मानकर, प्रभा नायक, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, जनपद सदस्य टिकेश्वरी साहू, रोहिणी पिस्ता, दुलारी बाई देवांगन, डोमेन्द्र राजपूत, टुमन साहू, सरपंच मनोहरलाल भूआर्य और पुष्पलता बघेल मौजूद रहे। 8 गर्भवतियों की गोदभराई विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और सामग्री वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 8 गर्भवतियों की गोदभराई की। सुपोषण किट दी गई। 6 माह के 3 बच्चों का अन्नप्राशन कराया। समाज कल्याण विभाग ने 2 लोगों को छड़ी और श्रवण यंत्र दिए। मनरेगा से जॉब कार्ड, श्रम विभाग से श्रमिक कार्ड और खाद्य विभाग से नए राशन कार्ड बांटे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *