लुधियाना में छात्र ने किया सुसाइड:12वीं कक्षा में हुआ था फेल,फांसी लगा दी जान,आज होगा पोस्टमार्टम

पंजाब के लुधियाना में 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक छात्र की पहचान जरनैल सिंह (17) के रूप में हुई है। जरनैल सिंह ने पंजाब शिक्षा बोर्ड में 12वीं की परीक्षा दी थी। नंबर कम आने के कारण वह कक्षा में फेल हो गया। फेल होने की टेंशन में उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जरनैल का आज सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम होगा। सरकारी स्कूल में पढ़ता था मृतक जरनैल जानकारी देते हुए थाना लाडोवाल की एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि जरनैल सिंह गांव चाहड़ का रहने वाला था। पंजाब शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आया था। जरनैल सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती थी। जरनैल 3 पेपरों में फेल हो गया। जरनैल सिंह के पिता गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी है। परिवार में उसके दो बेटे राजविंदर सिंह जरनैल था। रात को उसने परिजनों से कहा कि वह सोने के लिए छत पर जा रहा है। वीरवार सुबह 8 बजे तक जब वह नीचे नहीं आया तो परिजन उसे देखने गए। यहां लोहे के एंगल पर परना बांधकर फंदा लगा रखा था। जरनैल को उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी वहां मौत हो गई। थाना लाडोवाल को अस्पताल से रुका मिले जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फिलहाल जरनैल का शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। आज जरनैल का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *