लैंप लाइटिंग व ओथ टेकिंग सेरेमनी का किया आयोजन

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा विश्व भारती इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग द्वारा मोखपाल, दंतेवाड़ा में नर्सिंग की छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग और ओथ सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक एनएमडीसी बचेली बी. वेंकटेश्वरलू ने छात्राओं को कर्तव्य परायणता, समर्पण और करुणा भाव से मरीजों की सेवा करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तेजस्विनी महिला समिति बचेली की अध्यक्ष सुजाता वेंकटेश्वरलू के विशेष आतिथ्य एवं सौरभ कुमार, उपमहाप्रबंधक कार्मिक, एनएमडीसी बचेली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बी. वेंकटेश्वरलू ने कोविड-19 महामारी के दौरान नर्सों द्वारा निभाई गई अद्वितीय सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि मरीजों के स्वस्थ होने में जितना डॉक्टर का योगदान होता है, उतनी ही नर्सों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। बस्तर अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में एनएमडीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए एनएमडीसी दृढ़संकल्पित है। इस अवसर पर सौरभ कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें एनएमडीसी की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राकेश मिश्रा विश्वभारती महाविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्था आदिवासी अंचल के जरूरतमंद एवं स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्रदान कर रही है, ताकि उन्हें शहर न जाना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *