जालंधर में गुजरात पुलिस की रेड, बिहार निवासी गिरफ्तार:4 फोन बरामद, भारत-पाक युद्ध के कई संदिग्ध वीडियो-फोटो और न्यूज लिंक मिले; पूछताछ जारी

पंजाब के जालंधर से गुजरात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे चार मोबाइल और तीन सिमकार्ड बरामद किए हैं। आरोपी के फोन से भारत पाकिस्तान युद्ध के कई संदिग्ध वीडियो और न्यूज के लिंक और फोन नंबर मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी को साइबर फ्रॉड के केस में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का एक संदिग्ध ऐप के जरिए ये ठगी का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि जालंधर पुलिस द्वारा की गई है। चर्चा है कि उक्त आरोपी पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा हुआ था, हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। आरोपी को गुजरात की गांधी नगर की पुलिस अपने साथ लेकर गई है। जालंधर के भार्गव कैंप एरिया से उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। जोकि जालंधर के गांधी नगर में किराए पर रहता था। आरोपी से मिली कई संदिग्ध वीडियो और नंबर गुजरात पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उक्त आरोपी से बरामद फोन में से कई संदिग्ध वीडियो और फोटो बरामद किए हैं। पाकिस्तान भारत युद्ध से जुड़े हैं। साथ ही कुछ फोन नंबर भी संदिग्ध बरामद हुए हैं। हालांकि इसे लेकर जालंधर पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी उक्त आरोपी साइबर क्राइम से जुड़ा था। जिसे गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया है। हमारी टीमें उनके साथ रेड के लिए गईं थीं। आरोपी ने खरीदा 25 मरले का प्लाट, घर बना रहा था मिली जानकारी के अनुसार अली ने हाल ही में गांधी नगर में 25 मरले का प्लाट खरीदा था। जिस पर वह 1.5 करोड़ रुपए खर्च कर आलीशान मकान बनवा रहा था। पुलिस ने जब उसके बैंक खाते की जांच की तो एक महीने में 40 लाख रुपए का लेन-देन सामने आए। ये लेनदेन कहां और कैसे हुए, इस पर गुजरात की गांधीनगर पुलिस और एटीएस की टीमें काम कर रहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *