यूपी पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची िगरिडीह, आरोपी फरार

गिरिडीह| महेशलुंडी निवासी किशोरी साहू उर्फ किशोरी साव को पकड़ने गुरुवार को यूपी के बांका जिले के धोरैया थाना के एसआई उमेश कुमार प्रसाद पुलिस बल के साथ मुफ्फसिल थाना पहुंचे। किशोरी साव पर धोरैया थाना कांड संख्या 125/013 के तहत आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 420 और 120 में मामला दर्ज है। वह प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार है। धोरैया थाना के एसआई ने इसकी जानकारी दी। कोर्ट ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का वारंट जारी किया है। मुफ्फसिल थाना के एसआई संजय कुमार, यूपी पुलिस और स्थानीय पुलिस बल के साथ महेशलुंडी में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी किशोरी साहू भाग गया। यूपी पुलिस खाली हाथ लौट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *