भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह शहर को इस गर्मी में हर दिन 30 मेगावाट बिजली की जरूरत है, लेकिन हर दिन 8 से 10 मेगावाट बिजली पावर ग्रीड से कटौती की जा रही है। जिस वजह से शहर के लोगों को लोड शेडिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अगर कुछ हिस्सों को छोड़ दे, तो आसपास के इलाकों में सुबह से लेकर रात तक बिजली का लगातार कटना जारी है। जबिक विभाग की ओर से सिर्फ पावर ग्रीड से कम बिजली आपूर्ति बहाना बनाया जा रहा है। जिनके घरों में इनर्वटर लगे हुए है, उनकी परेशानी तो थोड़ी कम है, लेकिन जिनके घर में सिर्फ बिजली का कनेक्शन है। उनकी हालत काफी खराब है। बिजली नहीं रहने से कई घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं शाम में बच्चों की पढ़ाई बािधत हो रही है। अगर रात में बिजली कट जाए, तो गर्मी में लोगों को सोने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते पांच दिनों से शहर के लोग लोड शेडिंग की समस्या से लोग परेशान हो गए हैं। दिन में तो काम किसी तरह चल जा रहा है, लेकिन शाम में शहर के शास्त्री नगर, भंडारीडीह, बक्शीडीह रोड, बीबीसी रोड, बरमसिया, कर्बला रोड, मेट्रोस गली, अरगाघाट, न्यू बरगंडा इलाक में बिजली नहीं रहने से बड़े प्रतिष्ठानों में जेनरेटर चलाना पड़ रहा है। शाम को सबसे अधिक बिजली की खपत बढ़ जाती है। इस दौरान बिजली की समस्या खड़ी हो जाती है। सात सब स्टेशनों में कई फीडर: गिरिडीह शहरी क्षेत्र में सिहोडीह, बस स्टैंड, करहरबारी, बदडीहा, डांडीडीह, गादी श्रीरामपुर और बेंगाबाद में सब स्टेशन बना हुआ है। इन सब स्टेशनों मंे कई फीडर बने हुए हैं। पर बिजली कटौती की वजह से एक-एक फीडर को एक-एक घंटे बंद कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। वहीं गिरिडीह सदर प्रखंड परिसर में बने सब स्टेशन से सिहोडीह, सिरसिया, पांडेयडीह, शीतलपुर, सोनबाद तक बिजली की आपूर्ति होती है। इतनी बड़ी आबादी के लोग पांच दिनों से काफी परेशान है। रात होते ही बिजली की कटौती का खेल शुरू हो जा रहा है। रात में करीब पांच घंटे तक बिजली कट रही है। दिन में हालत ठीक भी रहती है, लेकिन शाम होते ही बिजली के कटने से लोग परेशान हो गए हैं।


