कवर्धा| व्यापमं ने उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रस्ताव पर 19 विषय के लिए छग राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी-सेट) ली थी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में उच्च शिक्षा संचालनालय के अनुमोदन अनुसार अभ्यर्थियों से क्या आप दिव्यांग है? की जानकारी ही मांगी गई थी । ऐसे अभ्यर्थी ने इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में क्या आप दिव्यांग है? की जानकारी को, हां में भरा है तथा जो इस परीक्षा में शामिल हुए है वे दिव्यांग अभ्यर्थी अपने दिव्यांगता का प्रकार व्यापमं के अपने प्रोफाइल में 17 मई शाम 5.30 बजे तक अनिवार्य रूप से अपडेट कर ले। विस्तृत जानकारी व्यापमं के वेबसाइट पर है।


