युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड:ट्रैक के पास खड़ी मिली बाइक, आत्महत्या के कारणों को खुलासा नहीं

बूंदी के केशोरायपाटन इलाके में सोमवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना स्थल के पास ही युवक की बाइक खड़ी मिली है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। केशोरायपाटन थाने के एएसआई भैरू लाल ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे अरनेठा रेलवे फाटक के आगे पोल नंबर 943 के पास ट्रेन से किसी युवक के रन ओवर होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो घटना स्थल के पास एक बाइक खड़ी मिली। घटना को लेकर जानकारी की तो मृतक युवक की पहचान कालू उर्फ बाबूलाल मीणा (45) पुत्र हजारी लाल निवासी खटखड के रूप में हुई। ट्रेन की चपेट में आने से शव काफी क्षत विक्षत हो गया। शव को कब्जे में लेकर केशोरायपाटन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। घटना को लेकर जांच में सामने आया है कि मृतक ने रेलवे ट्रैक के पास बाइक खड़ी की ओर सवाईमाधोपुर से कोटा जा रही ट्रेन क आगे खुद गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कंटेंट : ओमपाल सिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *