चमेली झरना में डूबे युवक का शव 36 घंटे बाद किया बरामद

पदमा | चमेली झरना में बीते मंगलवार को डूबा शिवम के शव को 36 घंटे बाद निकाला गया। एनडीआरफ की टीम गुरुवार को सुबह 9 बजे चमेली झरना पहुंची। और लगभग 10 बजे सुबह चमेली झरना के गहरे पानी में शव की खोज शुरू की। हालांकि इसके लिए एनडीआरएफ की टीम को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। सबसे पहले गोताखोर पानी में उतरे। 10 मिनट के अंदर ही शव को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। पदमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दी है। शव निकालने के दौरान घटना स्थल पर जमी भीड़ को थाना प्रभारी नियंत्रित करते देखे गए। मंगलवार की शाम को पीयूष और श्याम को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछ ताछ के लिए थाना ले आई थी। हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़े जाने के बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *