बाड़मेर और बालोतरा। आबकारी ने भारत माला रोड पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा एक कंटेनर पकड़ा है। जिसमें 800 कार्टन अलग- अलग ब्रांड के जब्त किए है। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अवैध शराब की अनुमानित कीमत 69 लाख रुपए आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया की अवैध शराब पंजाब से भरकर आए और गुजरात सप्लाई होनी थी। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश गहलोत ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा कंटेनर सिक्स लेन हाईवे भारत माला रोड पर जा रहा है। आबकारी इंस्पेक्टर भंवरलाल और बालोतरा इंस्पेक्टर वीणा वैष्णव मय टीम ने बालोतरा भारतमाला रोड पटाऊ टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान 18 चक्का टाटा कंपनी का कंटेनर आते देख रुकवाया गया। तलाशी लेने पर त्रिपाल के नीचे अवैध शराब भरी मिली। टीम ने आरोपी अर्जुन और शिवू भा को मौके से गिरफ्तार किया। आबकारी ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। कार्रवाई में आबकारी प्रहरी अधिकारी इंद्र सिंह सिपाही चोखाराम, बागाराम में जाब्ता मौजूद रहा। 69 लाख की अवैध शराब पकड़ी टीम ने कंटेनर में भरी 800 कार्टन शराब जब्त की। जिसमें 319 कार्टन रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 97 कार्टन रॉयल स्टैग व्हिस्की, 384 कार्टन ओल्ड मोक रम सभी फोर सेल इन पंजाब ओनली का लेबल लगी बरामद की गई।


