पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। दोनों पिपरा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना गुरुवार की है, जब युवती अपनी मामा की बेटी की शादी में शामिल होने आई थी। उसका प्रेमी सूर्यमल यादव बाराती बनकर वहां पहुंचा था। शादी की रस्मों के दौरान दोनों सुनसान जगह पर मिले। गांव के कुछ युवकों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली और ब्लैकमेल करने का भी आरोप युवती ने आरोप लगाया कि सूर्यमल पिछले 7 महीने से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। उसने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ली थीं और उसे ब्लैकमेल करता था। परिवार वालों ने दोनों की शादी कराने की कोशिश की। सूर्यमल के परिवार ने 4 लाख रुपए दहेज की मांग रखी। लड़की के परिवार के इनकार करने पर सूर्यमल ने शादी से मना कर दिया। उसने बताया कि उसकी दूसरी लड़की से शादी तय हो चुकी है और दो दिन बाद तिलक की रस्म है। थाना प्रभारी सुशील उरांव के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। समझौता नहीं होने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों बालिग हैं।


