जालंधर में खाली प्लाट से बोरी में भरी लाश बरामद:कूड़े वाले ने बोरी खोली तो खून से लथपथ निकला शव, पुलिस टीमें पहुंचीं

पंजाब के जालंधर में नाखा वाले बाग से सटे गांव वडाला के पास एक खाली प्लाट से बोरी में भरा हुआ संदिग्ध शव बरामद किया गया है। बोरी में से खून निकल रहा था और उससे बदबू आ रही थी। पुलिस मामले में हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। जब एरिया में शव मिलने की सूचना मिली तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ये लाश सबसे पहले कूड़े वालों ने देखी थी। जब बोरी कूड़े वालों ने खोलकर देखी तो उसमें एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि शव को देखते हुए तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। लाश को अच्छे से बोरी बंद कर ऊपर से बांधा हुआ। पुलिस क्राइम सीन पर जांच के लिए दो थानों की पुलिस पहुंची थी। एसएचओ बोले- मामले की जांच जारी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मौके पर पहुंचे जालंधर देहात पुलिस के थाना लांबड़ा एसएचओ बलवीर सिंह हमें सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर एक शव को बोरी में बंद कर फेंका गया था। जिसके बाद टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है, मामला हत्या का लग रहा है। शव की जांच में पता चला है कि उक्त शव किसी व्यक्ति की है। एसएचओ बलवीर सिंह ने कहा- शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल एरिया के सीसीटीवी खंगाले जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *