पंजाब के जालंधर देहात पुलिस द्वारा सतलुज दरिया के किनारे शाहकोट के पास ऑपरेशन कासो चलाया और भारी मात्रा में अवैध शराब और लाहन बरामद की। इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा जानकारी साझा की गई है। जालंधर देहात पुलिस ने के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सब डिवीजन शाहकोट में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसपी सरबजीत सिंह राय कर रहे थे। एसपी रॉय की देखरेख में शाहकोट हलके के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने थाना शाहकोट और मेहतपुर की पुलिस के साथ रेड कर दी। दोनों थानों में कुल 9 एफआईआर दर्ज किए गए। एसएसपी बोले- 2 थानों में कुल 9 मामले दर्ज किए गए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 05 मामले शाहकोट थाने में दर्ज किए गए। जिसमें 05 चालू कच्ची शराब की भट्टियां, 2600 लीटर लाहन और 1,18,000 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई। इन मामलों में आरोपी अभी भी अज्ञात हैं। मेहतपुर थाने में दर्ज 04 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 4,91,250 मिलीलीटर अवैध शराब और 23,000 नकद बरामद किए गए। जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश जारी है। डीएसपी ने लोगों से मदद की लगाई गुहार डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने की मुहिम है और आने वाले दिनों में भी ऐसी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना बिना किसी डर के नजदीकी पुलिस थाने या 112 हेल्पलाइन पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


