10वीं क्लास की स्टूडेंट का अपहरण:स्कूल से निकलते ही कनपटी पर लगाया कट्टा, बचाने गए लोगों को देख अपहरणकर्ताओं ने की फायरिंग

डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक 10वीं क्लास की छात्रा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। जब उसे वहां मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की तो, अपहरणकर्ताओं ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। नाबालिग के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत दी है। नाबालिग के पिता का कहना है की उनकी नाबालिग बेटी की शादी हो चुकी थी। उनके पास ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। नाबालिग के पिता ने पहाड़ी थाने में शिकायत देते हुए बताया उसने 1 साल पहले अपनी 14 साल की बेटी की शादी गोपालगढ़ इलाके के रहने वाले युवक से करवाई थी। शादी के बाद जैसे ही वह अपनी ससुराल गई तो, उसके ससुराल वाले नाबालिग से दहेज़ की मांग करने लगे। जिसके बाद नाबालिग का पिता अपनी बेटी को अपने घर पहाड़ी ले आया। तब से वह अपने पिता के साथ रह रही थी और, पिता उसे पढ़ा रहे थे। अभी नाबालिग 10वीं क्लास में पढ़ रही थी। आज नाबालिग अर्धवार्षिक पेपर देने के लिए स्कूल गई थी। पेपर देने के बाद जैसे ही वह स्कूल के गेट से बाहर आई तो, उसके ससुराल वालों ने उसकी कनपटी पर देसी कट्टा लगा दिया। जब नाबालिग ने शोर मचाया तो, आसपास के लोग नाबालिग को बचाने के लिए पहुंचे। तब अपहरणकर्ताओं ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अपहरणकर्ता नाबालिग को कार में डालकर उसे ले गए। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *