राजनांदगांव| सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बोरी स्थित नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दिव्यांश रंगारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। दिव्यांश प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वह शहर के चिकित्सक डॉ. दिवाकर रंगारी के सुपुत्र हैं। दिव्यांश अपनी सफलता के लिए माता-पिता व शिक्षकों को श्रेय िदया है। शिक्षकों और परिजनों की निरंतर कोशिशों से वह कामयाब हुए हैं। दिव्यांश ने बताया कि शुरुआत में 3 से 4 घंटे पढ़ाई करते थे। मुख्य परीक्षा करीब आने पर वह 8 से 10 घंटे पढ़ने लगे। नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। डॉक्टर बन कर मरीजों की सेवा और इलाज में उनकी रुचि है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने स्कूल और कोचिंग क्लास के शिक्षकों और पालकों को श्रेय दिया है।


