अन्नप्राशन व गोदभराई की रस्म पूरी की गई

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव सुशासन तिहार अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत बेलगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष वैष्णव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार क्लस्टर में जुड़े ग्रामों के जनसामान्य की समस्याओं का समाधान शिविर में किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजना महतारी वंदन योजना, कृषक सम्मान निधि, राशन कार्ड, जन जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे है। इस अवसर पर नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की, ग्रामीणों ने रक्त परीक्षण और बीपी चेक कराया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे जनसामान्य से रूबरू हुए एवं उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जनमानस से स्टाल का अवलोकन करने तथा अधिक से अधिक शासन की योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने तथा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शिविर में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। अफसरों ने आवेदनों के निदान की जानकारी दी समाधान शिविर में सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी अधिकारियों द्वारा वाचन कर दिया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वहीं आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में दवाइयों का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *