गोविंदपुर में आज से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

कुमर्दा| लाल बहादुर नगर के गोविंदपुर में 16 मई से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता आरंभ होगी। प्लास्टिक बाल में ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार 8001 रुपए, द्वितीय 4001 रुपए, तृतीय 2501 रुपए रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मंजू साहू, उपाध्याय अनीश यादव, कोषाध्यक्ष भुपेन पटेल, कप्तान ललित यादव, उपकप्तान संजू साहू, सचिव मोहित साहू, सदस्य राहुल, महेश, राजेश, नंदकुमार, कुंदन, सुमित, दिनेश, समीर, किस, राजा, लेविन, वासु, दिपांसु, डावेन, सुजल व समस्त ग्रामवासियों ने आसपास की टीमों को अधिक शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *