फाजिल्का में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, एक पर पहले से मामले दर्ज, शक होने पर दोनों की ली तलाशी

फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है l पुलिस ने गश्त के दौरान दोनों को गांव कौड़ियांवाली के नजदीक पकड़ा। जिनसे करीब 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में से एक पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी देते हुए सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस ने गांव के सेमनाला के नजदीक दो शक्की युवकों को काबू किया गया l जिनसे तलाशी दौरान 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान डेरा सच्चा सौदा कलोनी के साजन और गांव पेंचावाली के दीनदयाल के रूप में हुई है l एसएचओ के मुताबिक दीनदयाल पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं l फिलहाल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है l पुलिस के मुताबिक नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है l न सिर्फ आरोपियों को पकड़ा जा रहा है l बल्कि नशे की बरामदगी भी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *