अमृतसर में मेथेनॉल और स्पिरिट से बनी अवैध शराब से हुई मौतों की घटना के बाद जगराओं में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को थाना सिटी की पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर में स्पिरिट डीलरों की जांच की। थाना सिटी प्रभारी वरिंदर सिंह के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर के साथ टीम ने शहर के सभी सरकारी लाइसेंसधारक स्पिरिट डीलरों की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने डीलरों का मौजूदा स्टॉक चेक किया। साथ ही उनसे पिछला रिकॉर्ड भी मांगा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने किन-किन व्यक्तियों को स्पिरिट और मेथेनॉल बेचा है। डीलरों को दिए निर्देश एसएचओ वरिंदर सिंह ने बताया कि शहर में केवल तीन पुराने डीलर हैं। इन डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने रजिस्टर में ग्राहक का नाम दर्ज करें। साथ ही स्पिरिट बेचने से पहले ग्राहक का आधार कार्ड भी लें। यह कदम अवैध बिक्री को रोकने के लिए उठाया गया है।


