रायगढ़ में ईंट, गिट्टी सप्लाई करने ट्रैक्टर की चोरी:घर के बाड़ी में ले जाकर छिपाया, ज्यादा कमाई करने बनायी थी योजना, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली समेत चोरी हो गई। चोरों ने चोरी की ट्रैक्टर से ईंट गिट्टी का काम शुरू करने का प्लान बनाया था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ातराई का रहने वाला अजय चैधरी 28 साल ने गुरूवार को जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने रात में अपने घर के सामने ट्रैक्टर को ट्राली समेत खड़ी किया था। जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया। ऐसे में जूटमिल थाना प्रभारी को मामले में चपले निवासी यशवंत पटैल की जानकारी हुई, तो संदेह के तौर पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जहां उसने बताया कि अपने साथी रवि उर्फ भविष्य पटैल के साथ ट्रैक्टर चोरी की योजना बनाई थी। ईंट, गिट्टी का सप्लाई करने की प्लानिंग
यशवंत पटैल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह कोड़ातराई बारात में आया था। तब उसने रामनगर मोहल्ला में रोड पर खड़ी ट्रैक्टर को देखा और चोरी का प्लान रवि को बताया। उसने बताया कि वे ट्रैक्टर चोरी कर उससे ईंट, गिट्टी का सप्लाई करने का काम शुरू करने की योजना थी। ताकि उससे अच्छी कमाई कर सके।
ट्रैक्टर व पल्सर वाहन जब्त
ऐसे में दोनों पल्सर बाइक पर आए और ट्रैक्टर को चोरी कर चलाते हुए लेकर चले गए। इसके बाद उसे अपने घर की बाड़ी में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के बयान पर बाड़ी से ट्रैक्टर व चोरी के समय इस्तेमाल किए गए पल्सर बाइक को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *