पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट 16 मई को दोपहर में जारी किया। 10वीं कक्षा के नतीजों में अमृतसर जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की पास प्रतिशतता 98.54 रही है। जिले के 25 विद्यार्थी पंजाब स्तरीय मेरिट में शामिल हुए हैं। सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (कोट बाबा दीप सिंह) की छात्रा मेहरप्रीत कौर ने जिले में पहला और राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है। साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुंग की छात्रा अर्नूरबीर कौर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं। श्री गुरु रामदास सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथ दी खुही, चन्नणके के छात्र अर्शदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। डीसी ने दी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई सन वैली स्कूल के दो छात्रों दिव्यांश आनंद और गौरव कुमार ने पंजाब में 22वां स्थान हासिल किया। उपायुक्त साक्षी साहनी ने सभी सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) हरभगवंत सिंह वड़ैच ने बताया कि यह परिणाम सत्र 2024-25 की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं के हैं।


