कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप के लिए राजस्थान टीम का सोमवार को चयन किया गया। राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया- टीम में 55 किलोग्राम में निहाल मेहरा, 60 किलोग्राम में रहीम अंसारी, 65 किलोग्राम में गोविंद वर्मा, 70 किलोग्राम में राम लखन मीणा और विक्रम, 75 किलोग्राम में शुभम तिवारी, 80 किलोग्राम में जसवंत 90 किलोग्राम में अजय सिंह औप100 किलोग्राम में योगेश कुमार व अंकुर छाबड़ा का चयन किया गया।


