गांवों में निकाली साइकिल रैली:जिले के विभिन्न गांवों से होकर निकली रैली,  एसपी ने चलाई साइकिल

नशे के खिलाफ आमजन में जागृति के लिए सोमवार को पुलिस और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली निकाली गई। यह साइाकिल रैली जिले के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। रैली का उद्देश्य 50 किलोमीटर चलकर लोगों के प्रति नशा नहीं करने की भावना पैदा करना था। इसे एसपी गौरव यादव ने गांव दौलतपुरा से झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली संगतपुरा, दस क्यू, 13 क्यू, मोहलां, 11एच, 13 एच, 16 एच, केसरीसिंहपुर, साधावाली काट, एक वी, तीन वी व छह वी होते हुए गांव धनूर पहुंची। साइकिल रैली का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का था।

रैली में एसपी गौरव यादव, एएसपी रघुवीर शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस डॉ.अजेयसिंह राठौड़ भी साइकिल पर पचास किलोमीटर तक चले। गांव धनूर में हुए कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विक्रम ज्याणी और लक्ष्या ज्याणी ने नाटक के जरिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
जिला कलेक्टर डॉ.मंजू ने कहा कि नशा इलाके की बड़ी समस्या है। सभी को मिलकर इसे दूर करना होगा। एसपी गौरव यादव ने कहा कि नशे के खिलाफ सभी को सहयोग करना होगा। इस समस्या का हल हो सकता है अभी नहीं निकले लेकिन कुछ समय बाद इसके परिणाम मिलेंगे। बीएसएफ के डीआईजी सत्येंद्र गिरि ने भी संबोधिता किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *