अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती:सभी बूथ पर होंगे कार्यक्रम, बीजेपी एक साल तक सुशासन दिवस मनाएगी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के शताब्दी समारोह को भाजपा ‘सुशासन दिवस’ के रूप में एक साल तक मनाएगी। इसके अलावा वीर बाल दिवस के मौके पर मंडल से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीजेपी एक साल तक सुशासन दिवस मनाएगी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और मंडल प्रभारी गोविंद सिंह बरखेडी ने नवीन मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने सोमवार शाम बताया कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी नवीन मंडल बैठक सोमवार को छोटी लाल माता मंदिर तनोडिया में संपन्न हुई। कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन प्रभारी गोविंद सिंह बरखेडी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर जन्म जयंती को पूरे देश में “सुशासन दिवस” के रूप मनाते हैं। इसके बाद 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर मंडल के प्रत्येक बूथ, मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष बरखेड़ी ने कहा कि शताब्दी समारोह की शुरुआत 25 दिसंबर से होगी। इस दिन स्मृति सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में युवा प्रतिभागी कविताओं का वाचन करेंगे। साथ ही उनके योगदानों पर चर्चा कर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया है, उनके कार्यकाल के समय सक्रिय रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *