सीईटीपी और सीवरेज लाइनों का निरीक्षण:प्लास्टिक वेस्ट और ठोस अपशिष्ट हो रहे जमा, चालानी कार्रवाई के निर्देश

इंदौर के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सीईटीपी का निरीक्षण किया गया। साथ ही सीवरेज और इफ्लुएंट लाइनों को भी चेक किया गया। सीवरेज लाइनों में प्लास्टिक वेस्ट और अन्य ठोस अपशिष्ट जमा हो रहा है। इसे रोकने के लिए प्रभावी चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत आने वाले सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित 4 एमएलडी क्षमता के संचालित कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का निरीक्षण अपर आयुक्त (सीवरेज शाखा) रोहित सिसोनिया और अभियंताओं ने किया। निरीक्षण में अपर आयुक्त ने सीईटीपी के सुचारु संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने सीवरेज और इफ्लुएंट लाइनों का भी निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि सीवरेज लाइनों में प्लास्टिक वेस्ट और अन्य ठोस अपशिष्ट जमा हो रहा है। इसे रोकने के लिए प्रभावी चालानी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। समय सीमा में पूरा करें काम इसके बाद उन्होंने जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत वार्ड क्र. 54 और 55 में छोटी ग्वालटोली और शांति नगर की सीवरेज लाइनों के चल रहे कामों को देखा। यहां अपर आयुक्त ने जोनल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे काम की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करें और आवंटिक समय सीमा में काम पूरा करें। संबंधित ठेकेदार फर्म को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। निरीक्षण में कार्यपालन यंत्री विवेक जैन, आर.एस.देवड़ा, जोन क्रमांक 17 के जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील और जोन क्रमांक 11 के जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *