मऊगंज में राष्ट्रीय किसान मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित:जैविक खेती करने के लिए किसानों को दी प्रेरणा

मऊगंज जिला मुख्यालय में सोमवार को जनपद सभागार में राष्ट्रीय किसान मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईश्वरीय प्रसाद मिश्र सेवानिवृत शिक्षक रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र बहादुर सिंह सेंगर अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दीनानाथ मिश्र जिला संरक्षक किसान मजदूर संघ, बीके लता ईश्वरीय विश्वविद्यालय जिला मऊगंज, गया प्रसाद मिश्र सेवानिवृत शिक्षक रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वरीय प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र बहादुर सिंह ने खेती करने के तरीकों के साथ जैविक खेती करने के लिए प्रेरणा दी। आयोजित कार्यक्रम में प्रेम सिंह पूर्व प्राचार्य गया प्रसाद मिश्रा, रमापति समदड़िया, राम उजागर, बृज किशोर, राकेश रतन सिंह, गिरीश पटेल, अरुणेंद्र सिंह, संतोष मिश्रा, पंकज सिंह सहित किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *