अंडरगारमेंट में छिपाए मोबाइल से बैंक का पेपर लीक कराया:लड़की ने वॉट्सऐप पर आंसर मंगवाए, आगरा में असिस्टेंट मैनेजर का था एग्जाम

आगरा में असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-A) के ऑनलाइन एग्जाम का पेपर महिला अभ्यर्थी ने लीक कर दिया। वह अपने अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर एग्जाम सेंटर के अंदर पहुंची। कक्ष निरीक्षक से छिपाकर उसने 2 बार क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचीं। फिर अपनी फ्रेंड को भेज दीं। वहां से जो भी जवाब मिले, उन्हें ऑनलाइन सब्मिट करने लगी। इस दौरान कक्ष निरीक्षक को अभ्यर्थी के मूवमेंट पर शक हुआ। उन्होंने जब पूछा, तो अभ्यर्थी ने पहले नकल के आरोप नकार दिए। इसके बाद महिला अभ्यर्थी को दूसरे कमरे में ले जाकर तलाशी ली गई। इसमें उसके अंडरगारमेंट में छिपा हुआ एक मोबाइल मिला। इसके बाद आगरा के सिकंदरा थाने में FIR दर्ज कराई गई। अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… सिर्फ 22 बच्चों की थी परीक्षा, 1 लड़की के मूवमेंट हुआ शक
आगरा के सिकंदरा में आईकॉन डिजीटल जोन है। रविवार को यहां असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-A) के ऑनलाइन एग्जाम का सेंटर बनाया गया था। यह एग्जाम एसआईडीबीआई एजेंसी करवा रही थी। आगरा में यह इकलौता सेंटर था। यहां सिर्फ 22 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन था। रविवार को एग्जाम की पहली पाली में कोई नकल का मामला नहीं पकड़ा गया। लेकिन, दूसरी पाली में वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर मनीष कश्यप को एक लड़की की मूवमेंट पर शक हुआ। वह कंप्यूटर स्क्रीन से ज्यादा नीचे की तरफ देख रही थी। उन्होंने जांच की, तो अभ्यर्थी का नाम मनीषा शर्मा निकला। उन्होंने पूछताछ की। फिर महिला स्टाफ को बुलाकर बगल के कमरे में जांच करने को कहा। इसी दौरान मनीषा के अंडरगारमेंट के छिपा हुआ एक मोबाइल मिला। मोबाइल में सर्च करने पर सामने आया कि मनीषा ने कंप्यूटर स्क्रीन की तस्वीर खींचकर अपनी एक दोस्त को भेजा था। उसकी दोस्त का नाम मानसी पांडे सेव था। वॉट्सऐप पर दोनों की चैट भी मिली। जिसमें सवाल के जवाब आए थे। गैंग के एक्टिव होने की आशंका
इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मनीष कश्यप की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मनीषा शर्मा को अरेस्ट कर लिया। उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मनीषा से इस मामले को लेकर जांच भी की। कहीं इस मामले में कोई सॉल्वर गैंग तो एक्टिव नहीं है। अभी तक मनीषा की दोस्त मानसी सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा- हमें एग्जाम की जानकारी नहीं
पुलिस ने बताया- परीक्षा केंद्र की ओर से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। दूसरी पाली में केवल 22 अभ्यर्थी थे। केंद्र पर अभ्यर्थियों की तलाशी को लेकर भी सवाल खडे़ हो रहे हैं कि आखिर इतने कम अभ्यर्थियों की भी सही से तलाशी नहीं हुई। इस केंद्र पर आए दिन बडे़-बडे़ ऑनलाइन एग्जाम होते हैं। थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया- पेपर लीक करने वाली छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसकी सहेली की संलिप्तता की जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ———————– ये खबर भी पढ़ें : अग्निवीर हिंसा में 69 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिकवरी का आदेश, आग लगाने वालों से 12 लाख वसूले जाएंगे, अलीगढ़ में चौकी फूंकी थी; बसें जलाईं थी कोर्ट ने कहा कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से 12 लाख 4 हजार 831 रुपए वसूले जाएंगे। हर आरोपी से 16 हजार 969 रुपयों की वसूली की जाएगी। राजस्व की तरह जिलाधिकारी वसूली करेंगे। अग्निवीर योजना के विरोध में यूपी के तमाम जिलों में हंगामा, प्रदर्शन, उत्पात हुआ था। इसमें अलीगढ़ का बवाल काफी उग्र हो गया था। ये मामला मेरठ कोर्ट में चल रहा था। अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस वे पर 17 जून 2022 को अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं ने जाम लगाकर हिंसा प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान बसों में तोड़फोड़ की थी। जट्टारी पुलिस चौकी के कमरे में आग लगा दी थी। चौकी परिसर में खड़ी गाड़ी को भी उलटाकर उसे आग के हवाले कर दिया गया था। एडीजी आगरा जोन की गाड़ी के शीशे भी तोड़े थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *