धमतरी में गंगरेल डुबान प्रभावितों का धरना स्थगित:भाजपा महामंत्री ने CM से मिलाने का दिया आश्वासन, कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गंगरेल डुबान प्रभावितों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रभावितों को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया है। प्रभावित लोग व्यवस्थापन की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। उन्होंने प्रशासन पर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है। एक दिन पहले प्रभावितों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। साथ ही मुख्यमंत्री निवास घेरने की चेतावनी भी दी थी। भाजपा महामंत्री के आश्वासन के बाद प्रभावितों ने मुख्यमंत्री निवास घेरने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करने की उम्मीद कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *