कपूरथला में विश्व टेलीकॉम दिवस पर कार्यक्रम:डिजिटल क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के महत्व को समझाया

कपूरथला की पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में विश्व टेलीकॉम दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘परिवर्तनीय डिजिटल युग में लिंग समानता’ रहा। इसमें पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। साइंस सिटी के निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सफल महिलाएं, युवा लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। डॉ. ग्रोवर ने छोटे शहरों की महिलाओं की चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक जिम्मेदारियां अक्सर महिलाओं के करियर विकास में बाधा बनती हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनआईटी जालंधर के डॉ. बलविंदर राज ने दैनिक जीवन में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के महत्व को समझाया। उन्होंने स्मार्टफोन से लेकर हेलिकॉप्टर तक, मोबाइल नेटवर्क और उपग्रह प्रणाली में इलेक्ट्रॉनिक संचार की भूमिका पर प्रकाश डाला। डिजिटल तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह डॉ. राजा ने विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये तकनीक महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं। साथ ही चेतावनी दी कि इनके गलत इस्तेमाल से लैंगिक असमानता बढ़ सकती है। उन्होंने उपकरणों को अधिक से अधिक बेहतर और लागत प्रभावी बनाने के लिए इंटीग्रेटेड सर्किटों की भूमिका के बारे में छात्रों को जानकारी दी, ताकि डिजिटल उपकरण सभी की पहुंच में आएं। यह कार्यक्रम डिजिटली दुनिया के युग में सभी को समान अवसर प्रदान करने की जरूरत और केंद्रित था, और इस दौरान तकनीक की सभी तक समान पहुंच को मुख्य ध्यान में रखा गया। इस मौके पर डिजिटल पहुंच और लिंग समानता के विषय पर रचनात्मक विचार साझा करने के प्रोत्साहन के साथ छात्रों में उत्तेजना पैदा करने के उद्देश्य से कैप्शन लिखने का भी प्रतियोगिता करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *