भारत ने पाकिस्तान के लिए सभी ट्रेड रूट्स बंद किए:UAE के जरिए सामान भेज रहा था, अब खाड़ी देशों से आनेवाले शिपमेंट की जांच हो रही

भारत यूएई, ईरान और अन्य खाड़ी देशों से आने वाले सभी शिपमेंट की गहन जांच कर रहा है। इससे सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी भी रास्ते पाकिस्तान का कोई भी सामान भारत में नहीं आना चाहिए। सरकार ट्रांसशिपमेंट हब से भी आने वाले सामानों की जांच कर रहा है। इसके अलावा, किसी तीसरे देश के रास्ते भी पाकिस्तानी सामान भारत नहीं आए अधिकारी इसपर नजर रख रहें हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच सभी तरह के व्यापार बंद है। सरकार के अधिकारियों ने कहा कि UAE और खाड़ी देशों से इंपोर्ट होने वाले वस्तुओं के लेबल और ओरिजिन देश यानी इनका उत्पादन कहां हुआ है, इसकी सख्ती से जांच की जा रही है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा था, ‘यह प्रतिबंध नेशनल सिक्योरिटी के तहत लगाया गया है। पाकिस्तानी खजूरी UAE के रास्ते भारत आ रहे पाकिस्तान से व्यापारिक रिलेशन समाप्त करने के बाद भी यूएई के रास्ते पाकिस्तानी खजूर देश में आ रहे थे। भारत ने UAE से इसे लेकर चिंता जताई थी। सरकार से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि यह इंडिया-UAE कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट का दुरुपयोग है। भारत का सबसे बड़ा खजूर एक्सपोर्टर है UAE वित्त वर्ष 25 में यूएई को भारत ने 36.63 बिलियन डॉलर (₹1.14 लाख करोड़) का सामान एक्सपोर्ट किया। जबकि आयात कुल 63.42 बिलियन डॉलर (₹5.43 लाख करोड़) रहा। वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल-फरवरी के दौरान, भारत का खजूर आयात 270.4 मिलियन डॉलर (₹2,315 करोड़) रहा, जिसमें यूएई का योगदान 123.82 मिलियन डॉलर (₹1,060 करोड़) था। पुलवामा हमले के बाद भारत ने आयात शुल्क 200% कर दिया था 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के व्यापारिक संबंध खराब हो गए थे। इसके बाद भारत ने पड़ोसी देश से आयातित सभी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाकर 200 % कर दिया। इसमें ताजे फल, सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पाद और खनिज अयस्क शामिल हैं। इससे पहले 2017-18 में पाकिस्तान का भारत को निर्यात 488.5 मिलियन डॉलर था। उस समय पाकिस्तान से आयात की जाने वाली दो मुख्य वस्तुएं फल और सीमेंट थीं। 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का मतलब है आयात पर लगभग प्रतिबंध लगाना। पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत ने एयरस्ट्राइक की थी पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने 7 मई को रात करीब 1 बजे पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। तीनों सेना ने मिलकर पाकिस्तान पर की गई इस स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। भारत के इस कार्रवाई के चलते पाकिस्तान ने सभी तरह के व्यापार बंद करने की घोषणा की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *