आपरेशन सिंदूर, लखनपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा:सेना के शौर्य को नमन, भाजपा ने रामगढ़ में, पुलिस ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

सरगुजा जिले के गांव, शहर, नगर निगम,पंचायतों में आज ’आपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। लखनपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में अंबिकापुर विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। भाजपा ने रामगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली। सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर में तिरंगा यात्रा निकाली। लखनुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, कलेक्टर विलास भोस्कर, महापौर मंजूषा भगत, भारत सिंह सिसोदिया सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य नागरिक एवं बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लहराते हुए, वंदेमातरम के नारे और भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेना के शौर्य का सम्मान
विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा से देश की सेना के शौर्य के सम्मान में निकाली गई है। हमारे देश की सैन्य शक्ति का लोहा आज पूरा देश मना रहा है। आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों की निर्मम हत्या की, जिसका बदला हमारे सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। कलेक्टर विलास भोसकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करते हुए हमारे राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। भाजपा ने रामगढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा ने रामगढ़ में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी के बाद तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में जिले भर से आए भाजपा नेता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रामगढ़ में रामगढ़ के स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सरगुजा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों ने रक्षित केंद्र से तिरंगा यात्रा निकाली। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से जयस्तम्भ चौक, पुराना बस स्टैंड, ब्रम्ह रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गाँधी चौक, आकाशवाणी चौक, मिशन चौक, प्रतापपपुर चौक लरंगसांय चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंची। पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों से निकाली गई तिरंगा यात्रा में रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह सहित सरगुजा पुलिस के 75 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *